मोहम्मद मुदस्सिर बने अलीगढ़ मण्डल महासचिव,किसानों के हित की लड़ाई के लिए उभरता एक युवा चेहरा

                                 

        भरतीय किसान यूनियन (भानु) अलीगढ़ मण्डल के महासचिव पद पर मुहम्मद मुदस्सिर को नियुक्त किया गया है। "जय जवान, जय किसान" के नारे को नवचर्चित युवा मुहम्मद मुदस्सिर द्वारा मोर्चा संभालने हेतु आज भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के साथ शपथ ली कि पूर्ण निष्ठा, लग्न व मेहनत से अपने कर्तव्यों को निभायेगे साथ ही किसानों के हित के लिए ,उनके अधिकारों के लिए उनके साथ हर समय खड़े रहेंगे तथा उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे। 

मुहम्मद मुदस्सिर वरिष्ठ समाज सेवक है तथा सामाजिक संस्था आज़ाद फाउंडेशन के सदस्य भी है। वह ज़मीनी तोर पर अधिकारों की लड़ाई लड़ना बखुबी जानते है।किसानों व युवाओं नया महासचिव बनने पर जबरदस्त लहर है। शपथ समारोह में अलीगढ़ मण्डल भारतीय किसान यूनियन उपाध्यक्ष कुँवर मोहम्मद आरिफ, अड्यच वरुण चौहान, मण्डल संगठन मंत्री हाशिम रज़ा, मीडिया प्रभारी आदिल, जवाहर, आदिल इरशाद,नितिन गुप्ता, आकाश यादव,राज आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments